सामान्य हिंदी एवं भाषा शिक्षण Mock Test (150 MCQ): शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं TET परीक्षा 2026 हेतु महा-अभ्यास

By
—
On:
Follow Us

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती (सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता) और CTET / CG TET जैसी पात्रता परीक्षाओं में हिंदी भाषा (व्याकरण + अपठित गद्यांश + भाषा शिक्षण शास्त्र) एक बेहद निर्णायक विषय है। आपकी तैयारी को मजबूत बनाने के लिए यहाँ 150 अति-महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों (MCQs) का एक संपूर्ण ऑनलाइन मॉक टेस्ट तैयार किया गया है। इस प्रैक्टिस सेट में वर्णमाला, संधि, समास, तत्सम-तद्भव, उपसर्ग-प्रत्यय, पर्यायवाची, विलोम, मुहावरे, 4 अपठित गद्यांश और हिंदी शिक्षण शास्त्र (Hindi Pedagogy) से जुड़े परीक्षा-उपयोगी प्रश्नों को शामिल किया गया है। नीचे दिए गए टेस्ट को हल करें और लाइव स्कोरबोर्ड पर तुरंत अपना परिणाम जांचें।

कुल प्रश्न150
प्रयास किए0
सही0
गलत0
1. निम्न में से कौन-सा व्यंजन पार्श्विक है?
(A) य
(B) स
(C) ल
(D) झ
2. सघोष महाप्राण व्यंजन है?
(A) क
(B) झ
(C) ठ
(D) प
3. निम्न में से अर्द्धस्वर है?
(A) य
(B) म
(C) र
(D) ल
4. किस वर्ण का उच्चारण स्थान कंठ तालु है?
(A) ह
(B) छ
(C) ओ
(D) ऐ
5. कामता प्रसाद गुरु ने बाह्य प्रयत्न के अनुसार व्यंजनों के कितने भेद माने हैं?
(A) 3
(B) 5
(C) 4
(D) 2
6. हिंदी की ‘ब’ ध्वनि है?
(A) दन्त्य
(B) ओष्ठ्य
(C) मूर्धन्य
(D) तालव्य
7. कौन-सा पश्च स्वर है?
(A) आ
(B) इ
(C) ज
(D) ड
8. जिन शब्दों के अंत में ‘अ’ आता है उन्हें क्या कहते हैं?
(A) अनुस्वार
(B) अयोगवाह
(C) अंतःस्थ
(D) अकारांत
9. अयोगवाह का संबंध होता है?
(A) विसर्ग से
(B) महाप्राण से
(C) संयुक्त व्यंजन से
(D) अल्पप्राण से
10. ‘अज्ञ’ का क्या अर्थ होता है?
(A) जो कुछ भी नहीं जानता हो
(B) जो सब कुछ जानता हो
(C) जो बहुत थोड़ा जानता हो
(D) जो जानता भी हो और नहीं भी जानता हो
11. ‘जो अपने स्थान से अलग न किया जा सके’ वाक्य के लिए एक शब्द है?
(A) अच्युत
(B) अटूट
(C) अटल
(D) अदेय
12. ‘जिसकी पहले से कोई आशा न हो’ के लिए शब्द है?
(A) अप्रत्याशित
(B) आशातीत
(C) आशाजनक
(D) प्रत्याशित
13. ‘चौकड़ी भूल जाना’ मुहावरे का अर्थ है?
(A) राह न सूझना
(B) बराबर बात बतलाना
(C) पीछा छुड़ाना
(D) ढाढ़स बाँधना
14. ‘द्रौपदी का चीर’ का अर्थ है?
(A) नारी का अपमान करना
(B) शर्मनाक कार्य
(C) कभी समाप्त न होना
(D) इनमें से कोई नहीं
15. ‘बछिया का ताऊ’ का अर्थ है?
(A) कमजोर व्यक्ति
(B) साहसी व्यक्ति
(C) अत्यधिक मूर्ख व्यक्ति
(D) अत्यधिक रौबदार व्यक्ति
16. ‘अंधा पीसे कुत्ता खाए’ लोकोक्ति का अर्थ है?
(A) हानि ही हानि होना
(B) अयोग्य शासक के कारण कुप्रशासन
(C) लाभ कम हानि ज्यादा
(D) मालिक से दुश्मनी करना
17. निम्न में से निषेधवाचक वाक्य का चयन कीजिए?
(A) सिंह बड़ा ताकतवर जानवर है
(B) क्या सिंह बड़ा ताकतवर जानवर है
(C) अरे सिंह बड़ा ताकतवर जानवर है
(D) इनमें से कोई नहीं
18. ‘मेरे को बाजार जाना है’ वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है?
(A) संज्ञा
(B) वचन
(C) लिंग
(D) सर्वनाम
19. शुद्ध वाक्य पहचानिए?
(A) मेरी पाँच बहनों और एक भाई हैं
(B) मेरी पाँच बहनें और एक भाई हैं
(C) मेरा एक भाई और पाँच बहनें हैं
(D) मेरी पाँच भाई और पाँच बहनें हैं
20. नीचे लिखे वाक्यों में से कौन-सा वाक्य सही है?
(A) उसका आयु 30 वर्ष है इस समय
(B) इस समय उसकी अवस्था 30 वर्ष है
(C) 30 वर्ष की अवस्था है इस समय उसकी
(D) इस समय 30 वर्ष की अवस्था है उसकी
21. निम्न शब्दों में से किसमें स्वर संधि है?
(A) तमोगुण
(B) रामायण
(C) अतएव
(D) सज्जन
22. ‘सूक्ति’ का सही संधि-विच्छेद है?
(A) सु + उक्ति
(B) सू + उक्ति
(C) सूक्त + इ
(D) इनमें से कोई नहीं
23. ‘गुडाकेश’ का संधि-विच्छेद है?
(A) गुड़ा + केश
(B) गुडाके + ईश
(C) गुडाका + ईश
(D) गुड + आकेश
24. इ/ई + आ = या — किस संधि में इस प्रकार का परिवर्तन होता है?
(A) गुण स्वर संधि
(B) अयादि स्वर संधि
(C) यण स्वर संधि
(D) वृद्धि संधि
25. ‘सावधान’ का सही संधि-विच्छेद है?
(A) साव + धान
(B) सा + वधान
(C) स + आवधान
(D) स + अवधान
26. ‘कृताकृत’ में कौन-सा समास है?
(A) तत्पुरुष
(B) अव्ययीभाव
(C) कर्मधारय
(D) द्विगु
27. ‘धर्मबुद्धि’ में कौन-सा समास है?
(A) तत्पुरुष
(B) बहुव्रीहि
(C) कर्मधारय
(D) द्वंद्व
28. निम्नलिखित में द्वंद्व समास है?
(A) यथासंभव
(B) देशभक्ति
(C) देश-विदेश
(D) पीतांबर
29. जिस सामासिक शब्द में पूर्व पद और उत्तर पद गौण होते हैं और कोई तीसरा पद प्रधान होता है वह कौन-सा समास होता है?
(A) बहुव्रीहि समास
(B) कर्मधारय समास
(C) तत्पुरुष समास
(D) द्वंद्व समास
30. चक्रपाणि, चंद्रभाल तथा सुलोचना में क्रमशः समास है?
(A) कर्मधारय, द्वंद्व, तत्पुरुष
(B) सभी संप्रदान तत्पुरुष
(C) सभी बहुव्रीहि
(D) तत्पुरुष, कर्मधारय, द्वंद्व
31. ‘मोहन बाजार जा रहा है’ इस वाक्य में उद्देश्य है?
(A) मोहन
(B) खरीदारी
(C) घूमना
(D) बाजार
32. अशुद्ध वर्तनी वाला शब्द है?
(A) निःसंदेह
(B) निःसंकोच
(C) उजज्वल
(D) इनमें से कोई नहीं
33. निम्नलिखित में शुद्ध वर्तनी है?
(A) सांप्रदायिकता
(B) सम्प्रदायिकता
(C) सामप्रदायिकता
(D) इनमें से कोई नहीं
34. गलत वर्तनी वाला शब्द है?
(A) आधीन
(B) ज्योत्स्ना
(C) अहर्निश
(D) अनुगृहीत
35. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए?
(A) कुमुदत्ती
(B) कुमुदिनी
(C) कुमुदीनी
(D) कुमुदनी
36. वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध शब्द है?
(A) यानी
(B) यानि
(C) सुस्त
(D) सूची
37. निम्न शब्दों में से शुद्ध शब्द है?
(A) जिजीविषा
(B) जीजिविषा
(C) जीजीवीसा
(D) जीजिविसा
38. निम्न में से किसकी वर्तनी शुद्ध है?
(A) द्वारका
(B) पूज्यनीय
(C) अंतर्ध्यान
(D) अहिल्यिया
39. शुद्ध वर्तनी है?
(A) वाल्मीकि
(B) वालमीकी
(C) वाल्मिकी
(D) इनमें से कोई नहीं
40. अशुद्ध वर्तनी है?
(A) उज्ज्वल
(B) कवित्री
(C) कवयित्री
(D) मोक्ष
41. शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है?
(A) जागृत
(B) जाग्रत
(C) जागरीत
(D) जागरित
42. अशुद्ध वर्तनी वाला शब्द है?
(A) लंगड़
(B) बुझक्कड़
(C) कोंकण
(D) भुक्कण
43. शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है?
(A) आंजली
(B) अंजलि
(C) अनजली
(D) अनजलि
44. अशुद्ध वर्तनी वाला शब्द है?
(A) आनुषंगिक
(B) आध्यात्मिक
(C) इतिहासिक
(D) दायित्व
45. शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है?
(A) प्रदर्शनी
(B) प्रदर्शिनी
(C) प्रदर्शनि
(D) इनमें से कोई नहीं
46. शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है?
(A) आविष्कार
(B) देवार्षी
(C) निशब्द
(D) जमाता
47. हिंदी शब्दकोश में सर्वप्रथम कौन-सा शब्द आएगा?
(A) अंकन
(B) अंजन
(C) अकंठ
(D) अर्क
48. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द है?
(A) सपूत
(B) सरीसृप
(C) साँकल
(D) साँझ
49. ‘पतलून’ किस भाषा का शब्द है?
(A) चीनी
(B) जापानी
(C) हिंदी
(D) अंग्रेजी
50. वे शब्द जिनके सार्थक खंड न हो सकें, कहलाते हैं?
(A) रूढ़ शब्द
(B) यौगिक शब्द
(C) योगरूढ़ शब्द
(D) प्रयुक्त शब्द
51. ‘अचार’ किस भाषा का शब्द है?
(A) अरबी
(B) पुर्तगाली
(C) फारसी
(D) फ्रेंच
52. ‘पक्ष’ का तद्भव रूप है?
(A) पंखा
(B) पखेरू
(C) पंख
(D) इनमें से कोई नहीं
53. ‘नया’ शब्द का तत्सम रूप है?
(A) नव्य
(B) नूतन
(C) नवल
(D) नवीन
54. योगरूढ़ शब्द है?
(A) योद्धा
(B) दशानन
(C) राक्षस
(D) सूर
55. फलों के निम्नलिखित नामों में से कौन-सा फारसी भाषा का शब्द है?
(A) आम
(B) जामुन
(C) केला
(D) अंगूर
56. निम्न में से कौन-सा तत्सम शब्द नहीं है?
(A) अमिय
(B) मनुष्य
(C) स्तंभ
(D) गमन
57. तद्भव-तत्सम का सही शब्द युग्म है?
(A) उगना – उदात
(B) लौहार – लौहकार
(C) सरसों – संघर्ष
(D) जीभ – जिह्वा
58. ‘कड़वा’ का तत्सम शब्द कौन-सा है?
(A) चड़क
(B) महार्घ
(C) कटि
(D) कटु
59. निम्न में से तत्सम शब्द है?
(A) देवर
(B) जेठ
(C) भतीजा
(D) पुत्रवधू
60. ‘बुजुर्ग’ किस भाषा का शब्द है?
(A) रूसी
(B) चीनी
(C) फ्रेंच
(D) हिंदी
61. ‘सार्द्ध’ का तद्भव रूप होता है?
(A) सवा
(B) साढ़े
(C) पौने
(D) इनमें से कोई नहीं
62. ‘कालीन’ किस भाषा का शब्द है?
(A) अरबी
(B) पुर्तगाली
(C) तुर्की
(D) चीनी
63. कौन-सा देशज शब्द नहीं है?
(A) परवल
(B) घमंड
(C) गद्दा
(D) प्लेट
64. विकारी शब्द के अंतर्गत क्या शामिल नहीं है?
(A) संज्ञा
(B) सर्वनाम
(C) विशेषण
(D) क्रिया-विशेषण
65. उत्पत्ति के आधार पर शब्दों के कितने भेद होते हैं?
(A) 4
(B) 5
(C) 3
(D) 2
66. कौन-से शब्द मूल शब्द कहलाते हैं?
(A) यौगिक
(B) रूढ़
(C) योगरूढ़
(D) इनमें से कोई नहीं
67. किन शब्दों को आगत शब्द भी कहा जाता है?
(A) तत्सम
(B) तद्भव
(C) देशज
(D) विदेशज
68. निम्न में से कौन-सा अविकारी शब्द है?
(A) कुत्ता
(B) खाता
(C) अच्छा
(D) यहाँ
69. ‘कांग्रेस’ किस भाषा का शब्द है?
(A) उर्दू
(B) हिंदी
(C) अंग्रेजी
(D) इनमें से कोई नहीं
70. कौन-सा विदेशज शब्द नहीं है?
(A) चश्मा
(B) जोश
(C) तीर
(D) पेट
71. ‘औरत’ किस भाषा का शब्द है?
(A) अरबी
(B) पुर्तगाली
(C) देशज
(D) इनमें से कोई नहीं
72. हिन्दी भाषा की सबसे छोटी इकाई कौन-सी है?
(A) स्वर
(B) व्यंजन
(C) वर्ण
(D) इनमें से कोई नहीं
73. हिंदी भाषा में कितने स्वर हैं?
(A) 14
(B) 11
(C) 13
(D) 5
74. किस शब्द में ‘गण’ का प्रयोग कर बहुवचन नहीं बनाया जा सकता?
(A) देवी
(B) भक्त
(C) शिक्षक
(D) नेता
75. संज्ञा का भेद नहीं होता?
(A) व्यक्तिवाचक
(B) जातिवाचक
(C) निजवाचक
(D) भाववाचक
76. आपका घर जिस शहर में है उस शहर का नाम संज्ञा का कौन-सा भेद सूचित करता है?
(A) व्यक्तिवाचक
(B) जातिवाचक
(C) समूहवाचक
(D) भाववाचक
77. ‘बादलों से ओले गिरे’ में कारक है?
(A) संप्रदान
(B) अपादान
(C) कर्ता
(D) कर्म
78. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द पुल्लिंग है?
(A) भवदीया
(B) डिबिया
(C) साध्वी
(D) संचालक
79. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग है?
(A) चना
(B) अरहर
(C) बाजरा
(D) उड़द
80. वचन किसका बोध कराता है?
(A) प्राणी या वस्तु के एक या अनेक होने का
(B) प्राणी या वस्तु के एक होने का
(C) प्राणी या वस्तु के अनेक होने का
(D) प्राणी या वस्तु के लिंग का
81. निम्नलिखित शब्दों में से एकवचन है?
(A) प्राण
(B) दर्शन
(C) ओष्ठ
(D) तेल
82. ‘पुस्तक रखी है’ वाक्य कौन-से वचन में है?
(A) एकवचन
(B) बहुवचन
(C) द्विवचन
(D) त्रिवचन
83. ‘मुझे’ किस प्रकार का सर्वनाम है?
(A) उत्तम पुरुष
(B) मध्यम पुरुष
(C) अन्य पुरुष
(D) इनमें से कोई नहीं
84. ‘वह एक अच्छा छात्र है’ वाक्य में निश्चयवाचक सर्वनाम कौन-सा है?
(A) वह
(B) एक
(C) अच्छा
(D) छात्र
85. निम्नलिखित में से किस वाक्य में सर्वनाम का प्रयोग हुआ है?
(A) आज बरसात होगी
(B) मैं कल दिल्ली जा रहा हूँ
(C) घर का काम कर लो
(D) सीमा और रीमा बहनें हैं
86. भाववाचक कृदन्त प्रत्यय है –
(A) प्रलाप
(B) बेलना
(C) मजाक
(D) चचेरा
87. ‘अंदर-अंदर कढ़ाई में गुड़ पकाना’ का अर्थ है?
(A) ज्ञान होना
(B) गुप्त मंत्रणा होना
(C) अपने में सीमित होना
(D) काम न आना
88. ‘काफूर होना’ मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
(A) बड़ा काम करना
(B) गद्दार होना
(C) भाग जाना
(D) कलंकित होना
89. ‘कान काटना’ मुहावरे का अर्थ है?
(A) काट खाना
(B) चतुर होना
(C) मूर्ख होना
(D) विनम्र होना
90. ऊनतावाचक तद्धित प्रत्यय है?
(A) जलोटा
(B) सरस
(C) कनौजिया
(D) उपरोक्त सभी
91. ‘अक्षर’ का पर्यायवाची नहीं है?
(A) अविनाशी
(B) ब्रह्मा
(C) हरक
(D) इनमें से कोई नहीं
92. ‘तरकश’ का पर्यायवाची शब्द है?
(A) तीर
(B) धनुष
(C) प्रत्यंचा
(D) निषंग
93. नीचे दिए किस वाक्य में विशेषण का प्रयोग हुआ है?
(A) लड़का आया है।
(B) वह गुलाब का फूल लाया है।
(C) गुलाब के फूल मुझे पसंद हैं।
(D) वह लड़का फूल देकर चला गया।
94. प्रयोग के आधार पर ‘पांडु’ शब्द होगा?
(A) केवल विशेषण
(B) केवल विशेष्य
(C) विशेषण और विशेष्य दोनों
(D) उपर्युक्त में से एक भी नहीं
95. ‘दशरथ के प्राण राम के लिए आकुल थे’ वाक्य में मुख्य विशेष्य है?
(A) दशरथ
(B) राम
(C) प्राण
(D) आकुल
96. ‘अभिज्ञ’ का विलोम कौन-सा है?
(A) अज्ञ
(B) तज्ञ
(C) प्रज्ञ
(D) चतुर
97. ‘अपसरण’ का विलोम है?
(A) अभिसरण
(B) अवसरण
(C) सरण
(D) उपसरण
98. क्रिया के मूल रूप को क्या कहते हैं?
(A) पद
(B) रूप
(C) धातु
(D) शब्द
99. ‘नृप’ नीचे दिए गए विकल्पों में से किस शब्द का समानार्थी शब्द है?
(A) त्रिलोचन, रुद्र
(B) भूदेव, महादेव
(C) भूप, महीप
(D) नलिन, राजीव
100. अनेकार्थक शब्द ‘कृष्ण’ के लिए निम्न में से गलत विकल्प का चयन कीजिए?
(A) काला
(B) कौंतेय
(C) श्याम
(D) मधुसूदन
101. जिसके पास घर न हो?
(A) गृही
(B) अनिकेत
(C) अभिषेक
(D) अकिंचन
102. निम्नलिखित विकल्पों में से सकर्मक क्रिया का चयन कीजिए?
(A) लेटना
(B) छूटना
(C) पिघलना
(D) तड़पाना
103. निम्नलिखित शब्दों में से तत्सम शब्द कौन-सा है?
(A) जत्था
(B) तपसी
(C) थोड़ा
(D) अग्नि
104. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है?
(A) गायक
(B) नायक
(C) शावक
(D) उपखान
105. ‘कटहरा’ शब्द का तत्सम रूप क्या है?
(A) कटहल
(B) कड़वा
(C) काष्ठगृह
(D) कंटफल
106. ‘वर्तिका’ शब्द का तद्भव रूप होगा?
(A) मात्रिका
(B) कृतिका
(C) लतिका
(D) बत्ती
107. कौन तुर्की शब्द नहीं है?
(A) बावर्ची
(B) बेगम
(C) डेरा
(D) दरोगा
अपठित गद्यांश (प्रश्न संख्या 108 से 112 के लिए):
प्राचीन समय में भारत विश्व में शिक्षा और संस्कृति का प्रमुख केन्द्र था। देश-विदेश के विद्यार्थी यहाँ शिक्षा प्राप्त करने आते थे। प्राचीन भारतीय शिक्षा प्रणाली के अन्तर्गत विद्यार्थी को पुस्तकीय ज्ञान और आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ उसे शारीरिक शिक्षा भी प्रदान की जाती थी। उसे युद्ध कौशल भी सिखाया जाता था। इस प्रकार प्राचीन शिक्षण संस्थाएँ या आश्रम विद्यार्थी के चहुँमुखी विकास पर ध्यान देते थे। आज स्थिति भिन्न है, वर्तमान दोषपूर्ण शिक्षा प्रणाली सिर्फ डिग्रीधारी बेरोजगारों की भीड़ उत्पन्न कर रही है। आज के अधिकांश युवा शिक्षा प्राप्त करके भी स्वावलम्बी नहीं बन पाते। उनके हृदय में देश और समाज के प्रति किसी भी प्रकार का कर्तव्यबोध उत्पन्न नहीं होता। वे अपनी प्राचीन परम्पराओं का सम्मान नहीं करते। वर्तमान शिक्षा प्रणाली युवाओं में राष्ट्र गौरव की भावना उत्पन्न करने में असफल रही है। समय-समय पर भारत के नीति निर्माताओं ने शिक्षा को बहुआयामी बनाने के अनेक प्रयास किए हैं। नई शिक्षा नीति में विद्यार्थी के नैतिक, मानसिक और शारीरिक विकास पर बल देने का प्रयास किया जा रहा है। अब नवीन शिक्षा प्रणाली के अन्तर्गत विद्यार्थियों को जाति, धर्म और भाषा के दायरे से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस शिक्षा प्रणाली में व्यावसायिक शिक्षा पर बल दिया जा रहा है, ताकि शिक्षित लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सके।
108. प्राचीनकाल में विश्व में शिक्षा और संस्कृति का प्रमुख केन्द्र था –
(A) भारत
(B) रूस
(C) अमेरिका
(D) चीन
109. प्राचीन शिक्षण संस्थाएँ ध्यान देती थीं –
(A) विद्यार्थी के व्यावहारिक विकास पर
(B) विद्यार्थी के स्वास्थ्य पर
(C) विद्यार्थी के चहुँमुखी विकास पर
(D) पुस्तकीय विकास पर
110. नवीन शिक्षा प्रणाली में विद्यार्थियों को प्रेरित किया जाता है –
(A) रोजगार करने के लिए
(B) राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए
(C) प्राचीन परम्पराओं का सम्मान करने के लिए
(D) किसी के लिए नहीं
111. नवीन शिक्षा प्रणाली में व्यावसायिक शिक्षा पर बल दिया जा रहा है, ताकि –
(A) राष्ट्र का विकास हो सके
(B) शिक्षितों को रोजगार मिल सके
(C) विद्यार्थियों का नैतिक, शारीरिक व मानसिक विकास हो सके
(D) विदेशी विद्यार्थी आकर शिक्षा ग्रहण कर सकें
112. ‘पुस्तकीय’ शब्द में प्रत्यय बताइए –
(A) कीय
(B) य
(C) ईय
(D) इय
अपठित गद्यांश (प्रश्न संख्या 113 से 121 के लिए):
सत्य ही जीवन है। यह सर्वशक्तिमान, दिव्य चमत्कारी, सर्वगुणसम्पन्न एवं सद्गुणों को प्रदान करने वाला है। यह व्यक्ति को आध्यात्मिक, परोपकारी, दानी, ज्ञानी, सबके भले में अपना भला देखने वाला बनाता है। सच्चाई के बराबर कोई तपस्या नहीं है। झूठ (मिथ्याचरण) के बराबर कोई पाप कर्म नहीं है। जिसके हृदय में सच्चाई है उसी के हृदय में ईश्वर का वास होता है। इस नाशवान और तरह-तरह की बुराइयों से भरे संसार में सच बोलना, सबसे बड़ी और सहज, सरल तपस्या है। आज तक हमारे देश की पवित्र एवं पावन भूमि पर कई महापुरुषों ने जन्म लिया, जिन्होंने अपने प्रखर व्यक्तित्व से पूरी दुनिया को जीवन जीने का एक नया आयाम सिखाया है। एक ऐसे ही महान व्यक्ति थे राजा हरिश्चन्द्र, जिन्होंने पूरी मानव जाति को हकीकत के पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया है। वह अपनी यथार्थवादी विचारधारा के लिए जाने जाते हैं जो अपने पूरे जीवन में कभी भी पथ से नहीं डगमगाए। ऐसे ही हम भी वास्तविकता और जीवन को अलग नहीं कर सकते। आध्यात्मिक व्यक्ति अपने लिए ही ध्यान नहीं करता है या फिर वह सिर्फ अपने लिए ही सच के मार्ग पर चलने की कोशिश नहीं करता है। वह सबको सत्यपथ पर चलने के लिए प्रेरित करता है। वह सम्पूर्ण मानव जाति के लिए यह सब कुछ करता है। उसका जीवन करुणा और समर्पण का होता है।
113. सबसे बड़ी तपस्या किसे कहा गया है?
(A) तप करना
(B) सत्य बोलना
(C) मिथ्याचरण
(D) सरल होना
114. गद्य के आधार पर निम्नलिखित में से किसने सत्य पर चलने का आदर्श स्थापित किया था?
(A) राजा हरिश्चन्द्र ने
(B) विद्यासागर ने
(C) शरतचन्द्र ने
(D) प्रेमचन्द ने
115. आध्यात्मिक व्यक्ति क्या करते हैं?
(A) केवल अपने लिए ध्यान लगाते हैं।
(B) अपने लिए ही सच के मार्ग पर चलते हैं।
(C) केवल अध्यात्म का उपदेश देते हैं।
(D) स्वयं के साथ दूसरों को भी सच्चाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।
116. किसका जीवन करुणा और समर्पण का होता है?
(A) धार्मिक व्यक्ति
(B) आध्यात्मिक व्यक्ति
(C) अनुशासित व्यक्ति
(D) सांसारिक व्यक्ति
117. सत्य के लिए सदैव राजा हरिश्चन्द्र को ही क्यों याद किया जाता है?
(A) राजा हरिश्चन्द्र ने दुःखों से घबराकर सत्य की राह छोड़ दी थी।
(B) राजा हरिश्चन्द्र ने अनेक कष्टों व संघर्षों के बावजूद भी सत्य का मार्ग नहीं छोड़ा था।
(C) राजा हरिश्चन्द्र ने सदा दूसरों को यथार्थवादी बनाया है।
(D) राजा हरिश्चन्द्र ने बताया था कि हम सभी में ईश्वर है।
118. गद्यांश में किस गुण को सर्वोपरि बताया है?
(A) मित्रता का भाव
(B) परोपकार का भाव
(C) यथार्थवादी होने का भाव
(D) सत्यवादिता का भाव
119. ‘महापुरुष’ का उचित समास-विग्रह है –
(A) महान पुरुष
(B) महा पुरुष
(C) मह पुरुष
(D) ऋषि पुरुष
120. समूह से भिन्न शब्द कौन-सा है?
(A) सत्य
(B) असत्य
(C) दानी
(D) ज्ञानी
121. गद्यांश में ‘पाप’ किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?
(A) दूसरों का परिहास करना
(B) अपशब्द बोलना
(C) झूठ बोलना
(D) सरल होना
अपठित गद्यांश (प्रश्न संख्या 122 से 130 के लिए):
बंगाल की खाड़ी में अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह है, जिसमें 400 से भी ज्यादा छोटे-बड़े द्वीप हैं। यहाँ सेण्टिनेली, ओंगे, अण्डमानी, शोमेन तथा जारवा आदिवासी जनजातियाँ रहती हैं। ये सभी अपना गुजारा शिकार करके और जंगल से अपनी आवश्यकता की दूसरी चीजें एकत्रित करके चलाते हैं। हमारे विपरीत उन्हें पर्यावरण का गहरा ज्ञान है और वे इसका सूझ-बूझ से अच्छा उपयोग करते हैं। उनका खाना, कपड़े, दवाएं, गहने, खिलौने तथा मनोरंजन और पूजा-अर्चना के साधन उन्हें अपने ही परिवेश के पेड़-पौधों और पशुओं से मिल जाते हैं। वे हमसे इस बात में भिन्न हैं कि वे ध्यान रखते हैं कि संसाधनों का अत्यधिक दोहन न हो और पर्यावरण को नुकसान न पहुँचे। वैश्विक गर्मी, जंगलों की अन्धाधुन्ध कटाई और मौज-मस्ती के लिए जानवरों के शिकार के विचार से ही किसी जारवा का दिल दहल जाएगा। ये सारे चोचले तो हम शिष्ट और सभ्य लोगों को ही सूझते हैं। हमें भी अपने पर्यावरण का सम्मान करना सीखना है। हमें उन संस्कृतियों का सम्मान करना भी सीखना है, जो हमारी संस्कृति से भिन्न हैं। चूँकि जारवा हमारी तरह टी.वी. नहीं देखते या जींस और टी-शर्ट नहीं पहनते, हम उन्हें जंगली करार देते हैं और यह मान लेते हैं कि वे हमसे घटिया किस्म के लोग हैं। परन्तु वे हम से कहीं बेहतर हैं। हम से उलट वे पूरी तरह से आत्मनिर्भर हैं और आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दूसरों पर आश्रित नहीं हैं।
122. अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह ______ स्थित है।
(A) हिन्द महासागर
(B) अरब सागर
(C) बंगाल की खाड़ी
(D) भूमध्य सागर
123. आदिवासी जनजातियाँ अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ______ पर निर्भर हैं।
(A) सरकारी योजनाओं
(B) जंगलों
(C) कृषि
(D) बाहरी सहायता
124. जारवा इनमें से क्या कार्य करते हैं?
(A) पर्यावरण संरक्षण
(B) केवल मनोरंजन
(C) जंगलों की कटाई
(D) संसाधनों का दुरुपयोग
125. जारवा हमसे ज्यादा बेहतर हैं, क्योंकि वे –
(A) पूर्णतः साक्षर हैं
(B) अत्यधिक सन्तुष्ट हैं
(C) दूसरों पर आश्रित हैं
(D) आत्मनिर्भर हैं
126. गद्यांश के आधार पर बताइए कि हमें अभी भी क्या सीखना है?
(A) पढ़ना-लिखना
(B) आदिवासी रहन-सहन
(C) जंगलों के बारे में
(D) पर्यावरण का सम्मान
127. ‘उन्हें पर्यावरण का गहरा ज्ञान है।’ वाक्य में ‘उन्हें’ शब्द है –
(A) संज्ञा
(B) सर्वनाम
(C) विशेषण
(D) क्रिया
128. ‘पर्यावरण’ का सही संधि-विच्छेद है –
(A) पर्या + वरण
(B) पर्व + आवरण
(C) परि + आवरण
(D) परि + वरण
129. इनमें से कौन-सा शब्द भिन्न है?
(A) शिष्ट
(B) जंगल
(C) द्वीप
(D) जनजाति
130. अपनी संस्कृति से भिन्न संस्कृतियों का सम्मान करना आवश्यक है, क्योंकि –
(A) भिन्न संस्कृतियाँ हमारी संस्कृति से श्रेष्ठ हैं।
(B) हमारी संस्कृति दूसरी संस्कृतियों से श्रेष्ठ है।
(C) सभी संस्कृतियों की अपनी विशिष्टताएँ होती हैं।
(D) संस्कृतियों के बीच मौजूद वैमनस्य को समाप्त करने के लिए।
अपठित गद्यांश (प्रश्न संख्या 131 से 135 के लिए):
क्रोध सब मनोविकारों से फुर्तीला है, इसी से अवसर पड़ने पर यह और मनोविकारों का भी साथ देकर उनकी तुष्टि का साधक होता है। कभी वह दया के साथ कूदता है कभी घृणा के। एक क्रूर कुमार्गी किसी अनाथ अबला पर अत्याचार कर रहा है। हमारे हृदय में उस अनाथ अबला के प्रति दया उमड़ रही है। पर दया की अपनी शक्ति तो त्याग और कोमल व्यवहार तक होती है। यदि वह स्त्री अर्थकष्ट में होती, तो उसे कुछ देकर हम अपने दया के वेग को शान्त कर लेते।
131. निम्नलिखित में से ‘स्त्री’ शब्द का पर्यायवाची है –
(A) ईहा
(B) आपगा
(C) शिल
(D) अबला
132. ‘अत्याचार’ शब्द में कौन-सा उपसर्ग है?
(A) अत्
(B) अति
(C) अती
(D) अत्य
133. निम्नलिखित में से भाववाचक संज्ञा है –
(A) अपनी
(B) अवसर
(C) दया
(D) यह
134. निम्नलिखित में से किस शब्द में प्रत्यय लगा हुआ है?
(A) वेग
(B) फुर्तीला
(C) अनाथ
(D) उमड़
135. ‘मनोविकार’ शब्द का समास-विग्रह होगा –
(A) मन से विकार
(B) मन और विकार
(C) मन का विकार
(D) मन के द्वारा विकार
136. किसी शुभ कार्य को विधि-विधान से करना कहलाता है –
(A) प्रार्थना
(B) अभ्यर्थना
(C) अनुष्ठान
(D) मन्त्रणा
137. भाषा में सतत एवं व्यापक मूल्यांकन का उद्देश्य है –
(A) वर्तनी की अशुद्धि के बिना लिखने की क्षमता का आकलन
(B) भाषा के व्याकरण का आकलन करना
(C) भाषा के मौखिक एवं लिखित रूपों के प्रयोग की क्षमता का आकलन
(D) पढ़कर समझने की क्षमता का आकलन
138. बच्चे की समझ एवं भाषा के सम्बन्ध में गलत तथ्य है –
(A) बच्चे विद्यालय आने से पहले भाषा के माध्यम से दुनिया को महसूस कर रहे होते हैं।
(B) बच्चे भाषा सीखते नहीं अपितु दिमाग में रचते हैं।
(C) छः वर्ष के बच्चे की भाषा भी बहुत जटिल हो सकती है। उसके पास अपनी भाषायी संरचना और व्याकरण है।
(D) बच्चे समझ बनाने की क्षमता नहीं रखते, इसलिए उन्हें एक से अधिक भाषा सीखने में कठिनाई होती है।
139. भाषा के सन्दर्भ में कौशल के कितने आयाम निर्धारित किए गए हैं?
(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 5
140. कौन-सी भाषा मध्य भारतीय आर्यभाषा काल की नहीं है?
(A) अपभ्रंश
(B) प्राकृत
(C) पालि
(D) संस्कृत
141. मौन पठन का लाभ है –
(A) उच्चारण अभ्यास हेतु अवसर मिलता है
(B) स्वाध्याय की प्रवृत्ति विकसित होती है
(C) पठन की शुद्धता का संवर्द्धन होता है
(D) एकाग्रचित होकर ध्वनियों का शुद्ध उच्चारण करना
142. बुलेटिन बोर्ड है –
(A) श्रव्य सामग्री
(B) दृश्य सामग्री
(C) आयामी सामग्री
(D) कोमल सामग्री
143. वर्तनी की विधिवत शिक्षा का ज्ञान किस स्तर पर होना चाहिए?
(A) प्राथमिक स्तर
(B) माध्यमिक स्तर
(C) उच्च प्राथमिक स्तर
(D) उच्च माध्यमिक स्तर
144. निम्नलिखित में से रचना शिक्षण का उद्देश्य है –
(A) साहित्य सृजन की प्रेरणा देना
(B) क्रमबद्धता बनाना
(C) विविध भाषाओं का ज्ञान कराना
(D) व्याकरण सम्मत कार्य करना
145. एक अच्छे मूल्यांकन की विशेषता नहीं है –
(A) वैधता
(B) वस्तुनिष्ठता
(C) आत्मनिष्ठा
(D) व्यापकता
146. वस्तुनिष्ठ प्रश्न का प्रकार है –
(A) आलोचनात्मक प्रश्न
(B) विश्लेषणात्मक प्रश्न
(C) व्याख्यात्मक प्रश्न
(D) मिलान प्रश्न
147. भाषा-अर्जन के सम्बन्ध में कौन-सा कथन अनुचित है?
(A) विद्यालय गए बिना भी भाषा अर्जन सम्भव है।
(B) व्याकरण की पुस्तक पढ़े बिना भाषा-अर्जन सम्भव नहीं है।
(C) बालकों में भाषा अर्जन की स्वाभाविक क्षमता होती है।
(D) भाषा-अर्जन को सहज बनाने के लिए समृद्ध भाषिक परिवेश की आवश्यकता होती है।
148. भाषा शिक्षण का आदर्श वातावरण है –
(A) व्याकरणगत शुद्धता पर जोर
(B) छात्रों को अभिव्यक्ति की पूर्ण स्वतन्त्रता
(C) पुस्तकीय ज्ञान पर अतिरिक्त बल
(D) केवल व्याख्यान विधि का सहारा लेना
149. निम्नांकित में कौन-सी भाषा अधिगम की विशेषता नहीं है?
(A) भाषाई आदतों का निर्माण
(B) भाषाई अन्तर्दृष्टि का निर्माण
(C) भाषा के शब्दों का निर्माण
(D) भाषा के मानक रूप का ग्रहण
150. बच्चे भाषा तब बेहतर तरीके से सीखते हैं, जब –
(A) अनेक पाठ्य-पुस्तकें हों
(B) भाषा समृद्ध परिवेश हो
(C) सरल साहित्य का चयन हो
(D) परीक्षाओं का आयोजन हो
For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment