वर्ग 3 सामान्य हिन्दी ऑनलाइन मॉक टेस्ट

By
—
On:
Follow Us

वर्ग 3 सामान्य हिन्दी (शिक्षक) बनने का सपना सच करें! फ्री ऑनलाइन मॉक टेस्ट, विस्तृत समाधान और सटीक कट-ऑफ एनालिसिस के साथ प्रैक्टिस करें। आज ही मॉक टेस्ट हल करें और अपना स्कोर जानें।

2026 परीक्षा अलर्ट

CGPSC एवं व्यापम: फ्री स्टडी मटेरियल

डेली MOCK TEST, मॉडल पेपर एवं सीधे भर्ती अपडेट्स

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें
100% फ्री • कोई स्पैम नहीं
प्र. 1. इनमें से कृदंत है?
(A) मिठाई
(B) लड़ाई
(C) दवाई
(D) ताई
प्र. 2. निम्न में से किस शब्द में प्रत्यय का प्रयोग नहीं हुआ है?
(A) भरपूर
(B) भारता
(C) भरसक
(D) भरपेट
प्र. 3. कौन-सा देशज प्रत्यय का उदाहरण नहीं है?
(A) फर्राटा
(B) अड़ियल
(C) उच्चतर
(D) घुमक्कड़
प्र. 4. संस्कृत उपसर्ग युक्त शब्द नहीं है?
(A) अनुजीवी
(B) अपशब्द
(C) लाचार
(D) प्रकर्ष
प्र. 5. निम्न में किस शब्द में उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है?
(A) प्रश्न
(B) प्रतिष्ठा
(C) अधिकार
(D) संस्कार
प्र. 6. कविता-शिक्षण के समय शिक्षक दवारा ऐसे प्रश्नोत्तर पर बल देना चाहिए?
(A) जिनका एक ही उत्तर हो
(B) जिनका उत्तर पुस्तक में दिया हो
(C) जिनके उत्तर सरल हो
(D) जिनके उत्तर विभिन्न हो
प्र. 7. कौन-सा शब्द आचार शब्द से पूर्व लगने पर उसका अर्थ जुल्म हो जाता है?
(A) दुर
(B) अति
(C) निर
(D) अन
प्र. 8. अन प्रत्यय से बना शब्द नहीं है?
(A) खनन
(B) आसवन
(C) धारण
(D) इनमें से कोई नहीं
प्र. 9. कृदंत प्रत्यय मुख्यतः कितने प्रकार के होते हैं?
(A) 5
(B) 6
(C) 4
(D) 3
प्र. 10. निम्न में से कौन-सा तद्धित प्रत्यय का प्रकार नहीं है?
(A) स्त्री वाचक
(B) स्थान वाचक
(C) भाववाचक
(D) कर्म वाचक
प्र. 11. गद्य शिक्षण में अपेक्षित नहीं है?
(A) तार्किक शक्ति का विकास
(B) अनुकरण क्षमता का विकास
(C) भाषा की बारीकियाँ समझना
(D) कल्पनाशीलता का विकास
प्र. 12. खाला का घर का अर्थ है?
(A) आसान काम
(B) मौसी का घर
(C) विषम परिस्थिति
(D) इनमें से कोई नहीं
प्र. 13. नाक पर सुपारी तोड़ना का अर्थ है?
(A) इज्जत उतार देना
(B) असंभव कार्य करना
(C) बहुत परेशान करना
(D) घृणा प्रकट करना
प्र. 14. मेंढकी को जुकाम होना का अर्थ है?
(A) बिना जान पहचान के लेनदेन
(B) बिना योग्यता के योग्य होने का नखरा
(C) भयंकर बरसात होना
(D) भयंकर सर्दी होना
प्र. 15. बैल न कूदे, कूदे तंगी कहावत का अर्थ है?
(A) वीरता का विश्वास होना
(B) गड्ढे में कूदना
(C) साहसिक कार्य करना
(D) स्वामी के बात पर सेवक का साहस
प्र. 16. बछिया का ताऊ का अर्थ है?
(A) कामचोर व्यक्ति
(B) साहसी व्यक्ति
(C) अत्यधिक मूर्ख व्यक्ति
(D) अत्यधिक रौबदार व्यक्ति
प्र. 17. जहां वाक्य की गति अंतिम रूप ले ले, विचार के तार टूट जाए, वहां किस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है?
(A) योजक
(B) अल्पविराम
(C) उद्धरण
(D) पूर्ण विराम
प्र. 18. संक्षेप में लिखने के लिए किस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है?
(A) अल्प विराम
(B) लाघव चिन्ह
(C) हंस पद
(D) लोप चिन्ह
प्र. 19. लाल किला पर तिरंगा लहरा रहा है, इस वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है?
(A) संज्ञा
(B) सर्वनाम
(C) क्रिया
(D) कारक
प्र. 20. सातवीं कक्षा में पढ़ाने वाले ऋषभ ने बच्चों को ‘जल संरक्षण’ पर आधारित सरकार द्वारा जारी पोस्टर दिखाया और चर्चा की। ऋषभ द्वारा प्रयुक्त सामग्री है?
(A) कृत्रिम
(B) प्रामाणिक
(C) अनुपयोगी
(D) मनोरंजक
प्र. 21. अर्थ के आधार पर कौन-सा वाक्य का प्रकार नहीं है?
(A) प्रश्नवाचक
(B) आज्ञा वाचक
(C) संदेह वाचक
(D) सरल वाक्य
प्र. 22. नीले रंग का कमल के लिए दिए गए शब्दों में से कौन-सा शब्द सही है?
(A) इंदीवर
(B) नीलाभ
(C) पुंडरीक
(D) निलाक्ष
प्र. 23. किशोरी शब्द के लिए उचित वाक्य है?
(A) 1 से 10 वर्ष तक की लड़की
(B) 12 से 16 वर्ष तक की लड़की
(C) नई ब्याही वधु
(D) जिस लड़की की शादी नहीं हुई है
प्र. 24. दोपहर के बाद का समय के लिए एक शब्द है?
(A) पूर्वान्ह
(B) मध्यान्ह
(C) अपरान्ह
(D) गोधूलि
प्र. 25. ऐसी जीविका जिसका कुछ ठीक ठिकाना ना हो, के लिए एक शब्द है?
(A) आकाश कुसुम
(B) आकाश वृत्ति
(C) आकाश सलिल
(D) आकाश फल
प्र. 26. जो पहले था, पर अब नहीं है के लिए एक शब्द है?
(A) पूर्वज
(B) अंत्यज
(C) भूतपूर्व
(D) अनागत
प्र. 27. धृष्ट शब्द का विलोम है?
(A) विनीत
(B) अधैर्य
(C) तृप्त
(D) शान्त
प्र. 28. कौन-सा शब्द प्रभावी का विलोम नहीं है?
(A) अप्रभावी
(B) निष्प्रभावी
(C) अप्रयुक्त
(D) प्रभाव शून्य
प्र. 29. जारज का विलोम शब्द है?
(A) सजारज
(B) औरस
(C) प्रदत्त
(D) दत्तक
प्र. 30. परिश्रम का विलोम है?
(A) आश्रम
(B) विश्रम
(C) विश्राम
(D) इनमें से कोई नहीं
अपठित गद्यांश (प्र. 31 से 35):
क्या हम बिना क्रोध किए, शान्त रह सकते हैं? बात तो क्रोध करने की हो, पर अपने को शान्त रखना ही योग है। इस महायोग की प्रवृत्ति हम स्वयं पैदा कर सकते हैं। महत्वपूर्ण है कि हम एकान्त में बैठें आस्था रखें कि हाँ मुझे शान्त रहना है। मुझे किसी भी परिस्थिति में, उत्तेजित नहीं होना है- और मैं ऐसा कर सकता हूँ। अतः एकाग्रचित्त होकर दृढ़ संकल्पशक्ति द्वारा हम शान्त रहने की प्रवृत्ति को अपना कर क्रोध पर काबू पा सकते हैं। शान्त रहने का मार्ग अपनाने पर, हमारी दुनिया बदल जाएगी और जीवन अधिक आनन्दमय लगेगा। हमारे चेहरे पर नई चमक, कार्य में नया उत्साह, हृदय में निर्मलता एवं शीतलता का स्वयं अनुभव होने लगेगा। बिना श्रम के, बिना किसी खर्च के और किसी उपचार के बिना ही पाचन क्रिया स्वतः ठीक होने पर, छोटे-मोटे रोग दूर भाग जाएँगे। खीजना, गुस्सा करना, चीखना-चिल्लाना और बड़बड़ाते रहना, हमारे मन के गुबार को ही परिलक्षित करते हैं। इनसे हमारी पहचान पर धब्बा लग जाता है और हमारे ओजस्वी चेहरे पर चिन्ता की रेखाएँ उभर आती हैं। अगर हम कुछ समय निकाल कर, पूर्ण समर्पण के साथ शान्त रहने की आदत डालें तो निश्चय ही सफलता हमारे कदम चूमेगी। शान्त रहने की प्रक्रिया में, यदि हम रात्रि को शयनकक्ष में जाने से पूर्व, अपनी व्यक्तिगत दैनन्दिनी (डायरी) में दिन भर की वे घटनाएँ लिखते रहें, जब हम शान्त नहीं रह सके। कुछ दिनों बाद वही दैनन्दिनी पढ़ने पर आप अपनी तब की कमजोरी पर स्वयं हँस पड़ेंगे। कितनी छोटी बात पर हम क्रोध करने लगते हैं। आओ! गुस्सा व उत्तेजना को फेंक दें और शान्त रहना शुरू करें।
प्र. 31. उपर्युक्त गद्यांश का सही शीर्षक है:
(A) शान्त रहो-सुखी रहो
(B) सफलता का उपाय
(C) एकाग्रचित्त बनो
(D) क्रोध में अमंगल
प्र. 32. क्रोध आने पर शान्त रहने की प्रवृत्ति को क्या नाम दिया गया है?
(A) सुख का मार्ग
(B) महायोग
(C) क्रोध पर विजय
(D) शान्ति
प्र. 33. क्रोध को काबू में रखने में मुख्यतः कौन-से रोग दूर होते हैं?
(A) मन के गुबार
(B) पाचन क्रिया से जुड़े
(C) अशान्त रहना
(D) चीखना-चिल्लाना
प्र. 34. चिन्ता की रेखाएँ कहाँ उभर आती हैं?
(A) गालों पर
(B) मस्तक पर
(C) सारे शरीर पर
(D) ओजस्वी चेहरे पर
प्र. 35. शान्त रहने की प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए रात को क्या करें?
(A) डायरी पर लिखे हुए अनुभव पढ़ें
(B) शान्त वातावरण में सोने जाएँ
(C) क्रोध के अनुभव डायरी पर लिखे
(D) विश्वासपूर्वक प्रभु से प्रार्थना करें
अपठित गद्यांश (प्र. 36 से 39):
हमें स्वराज्य मिल गया, परन्तु सुराज हमारे लिए सुखद स्वप्न ही है। इसका प्रधान कारण यह है कि देश को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से कठोर परिश्रम करना हमने अब तक नहीं सीखा। श्रम का महत्व और मूल्य हम जानते ही नहीं। हम अब भी आरामतलब हैं। हम कम-से-कम काम द्वारा जीविका उपार्जित करना चाहते हैं। यह दूषित मनोवृत्ति राष्ट्र की आत्मा में जा बैठी है। यदि हम इससे मुक्त नहीं होते तो देश आगे नहीं बढ़ सकता और स्वराज्य सुराज में परिणत नहीं हो सकता।
प्र. 36. ‘हमें स्वराज्य मिल गया’ वाक्य में कौन-सा काल है?
(A) सामान्य भूतकाल
(B) सम्भाव्य भूतकाल
(C) सम्भाव्य भविष्य
(D) आज्ञार्थ वर्तमान
प्र. 37. निम्न में से कौन-सा शब्द पुल्लिंग है?
(A) मनोवृत्ति
(B) जीविका
(C) बैठी
(D) स्वप्न
प्र. 38. मनोवृत्ति शब्द का बहुवचन है:
(A) मनोवृत्तो
(B) मनोवृत्तियाँ
(C) मनोवृत्तिओं
(D) मनोवृताओ
प्र. 39. दूषित शब्द का अर्थ है:
(A) दोषयुक्त
(B) दोषरहित
(C) दोषमुक्त
(D) दोष से विरक्त
अपठित गद्यांश (प्र. 40 से 48):
बच्चन जी ने बहुत कष्ट देखे थे। बहुत संघर्ष किया था और महाकवि निराला की ही तरह आँसुओं को भीतर ही भीतर पीकर उनकी ऊर्जा और सौन्दर्य में अपनी कविता को सोना बनाया था। स्पष्ट है, इस कष्टसाध्य प्रक्रिया से वही कलाकार गुजर सकता है जिसके भीतर दुर्धर्ष जिजीविषा हो। दिल्ली आकर विदेश मंत्रालय में बड़े अधिकारी के ठण्डे और हिन्दी-विरोधी तेवरों ने उन्हें खिन्न तो किया, लेकिन बच्चन जी ने फिर कविता का आश्रय लिया। अपनी आत्मकथा में उन्होंने लिखा है: “भला-बुरा जो भी मेरे सामने आया है, उसके लिए मैने अपने को ही उत्तरदायी समझा है। गीता पढ़ते हुए मैं दो जगहों पर रूका। एक तो जब भगवान अर्जुन से कहते हैं- अर्जुन, आत्मवान बनो अर्थात् अपने सहज रूप से विकसित गुण-स्वभाव व्यक्तित्व पर टिको; दूसरी जगह जब वे कहते हैं कि गुण स्वभाव-प्रकृति को मत छोड़ो। बच्चन जी, तुम भी आत्मवान बनो।”
प्र. 40. इस गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक होगा?
(A) आत्मवान बनो
(B) बच्चन जी का बचपन
(C) संघर्षशील बच्चन
(D) कविवर हरिवंशराय बच्चन
प्र. 41. निराला और बच्चन में कौन-सी बात समान थी?
(A) संघर्षशीलता
(B) सहनशीलता और संघर्षशीलता
(C) हिन्दी-प्रेम
(D) स्वाभिमान
प्र. 42. ‘दुर्धर्ष जिजीविषा’ का अर्थ है?
(A) संघर्ष में जीने की शक्ति
(B) बहुत कठिन स्थितियों में जीना
(C) जीने की अत्यन्त प्रचण्ड इच्छा
(D) अत्यन्त कठिन संघर्षों में भी जीने की इच्छा
प्र. 43. शब्द ‘मंत्रालय’ में प्रयुक्त सन्धि है?
(A) दीर्घ
(B) गुण
(C) यण
(D) वृद्धि
प्र. 44. आत्मवान बनने का क्या आशय है?
(A) आत्मा को मत मारो
(B) आत्मा की आवाज सुन कर जियो
(C) अपने गुण और व्यक्तित्व के अनुरूप जियो
(D) आत्मा को सुरक्षित रखो
प्र. 45. ‘खिन्न होना’ का अर्थ है:
(A) दुःखी होना
(B) संघर्ष करना
(C) भूखा होना
(D) नाराज
प्र. 46. शब्द ‘आँसु’ का पर्यायवाची है?
(A) नीर
(B) नेत्रजल
(C) अंशु
(D) इनमें से कोई नहीं
प्र. 47. लेखक गीता पढ़ते समय कितनी जगह पर रूका?
(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) इनमें से कोई नहीं
प्र. 48. कष्ट साध्य शब्द में प्रयुक्त समास है?
(A) द्वन्द्व
(B) द्विगु
(C) कर्मधारय
(D) तत्पुरूष
अपठित गद्यांश (प्र. 49 से 57):
पूनम की रात थी। सड़क पर तेज चाँदनी फैली थी। मैं धीरे-धीरे टहल रहा था। अचानक मुझे सीटी की आवाज सुनाई पड़ी। पहले मैंने सोचा यह कोई मुझ जैसा ही देर शाम को सैर करने वाला लड़का है। सीटी की आवाज ऊँची और प्रसन्नता भरी थी। अचानक साइकिल पर सवार एक लड़का मेरी बगल से तेजी से गुजरा। मैं उसका चेहरा देख नहीं पाया। कुछ ही मिनट में वह वापस लौट आया। इस बार वह मुझसे कुछ फुट की दूरी पर रूका और मेरी ओर मुस्कुराया। वह दुबला-पतला चौदह साल का-सा लग रहा था। वह एक स्कूली ब्लेजर, एक टोपी और एक स्कार्फ पहने था। उसकी आँखें चाँदनी जैसी ही चमकीली और ठण्डी थीं। “तुम्हारी साइकिल पर घण्टी नहीं लगी थी”, मैने कहा। वह कुछ नहीं बोला। मैने अपना हाथ बाहर निकाला। पर उसने उसे नहीं थामा। फिर अचानक ही वह तेजी से निकल गया। अगले दिन मुझे बताया गया कि वह सीटी वाला लड़का एक भूत था।
प्र. 49. अचानक कौन दिखाई पड़ा?
(A) सीटी वाला लड़का
(B) चाँदनी
(C) आवाज
(D) चाँद
प्र. 50. लड़के ने क्या नहीं पहना था?
(A) स्कार्फ
(B) टोपी
(C) ओवरकोट
(D) ब्लेजर
प्र. 51. लड़के ने सैर करने वाले का हाथ क्यों नहीं थामा?
(A) उसके हाथ नहीं थे
(B) उसे वह पसंद नहीं था
(C) वह एक भूत था
(D) वह उदास था
प्र. 52. लड़के के बारे में सबसे अनोखी बात क्या थी?
(A) वह साइकिल तेज चला रहा था
(B) उसकी आँखें चाँदनी-सी चमकीली और ठण्डी थीं
(C) वह सीटी बजा रहा था
(D) उसने स्कूली वर्दी पहनी थी
प्र. 53. किस्सा सुनाने वाला लड़के का चेहरा क्यों नहीं देख पाया?
(A) अंधेरे के कारण
(B) लड़का तेजी से निकल गया
(C) लड़के का मुँह कहीं ओर था
(D) लड़के की सूरत मद्दी थी
प्र. 54. इस गद्यांश में प्रयुक्त शब्द ‘पूनम’ से तात्पर्य है?
(A) एक लड़की
(B) सम्पूर्ण
(C) पूर्णिमा
(D) अमावस्या
प्र. 55. चाँदनी जैसा होना, का अर्थ है?
(A) चमकीली
(B) उजली
(C) प्रकाशवान
(D) इनमें से कोई नहीं
प्र. 56. दुबला-पतला में प्रयुक्त समास है?
(A) द्विगु
(B) अव्ययीभाव
(C) द्वन्द्व
(D) कर्मधारय
प्र. 57. निम्न गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक होगा?
(A) पूनम की रात
(B) मेरा सफर
(C) साइकिल सवार
(D) भूत
अपठित गद्यांश (प्र. 58 से 66):
फातिमा एक माध्यमिक स्कूल में पढ़ाती है और उन्हें साइकिल चलाने का ऐसा चाव लगा है कि हर शाम आधे घण्टे के लिए किराए पर साइकिल लेती हैं। एक नई साइकिल खरीदने की उनकी हैसियत नहीं है। फातिमा ने बताया कि “साइकिल चलाने में एक खास तरह की आजादी है। हमें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। मैं कभी इसे नहीं छोडूंगी।” जमीला, फातिमा और उनकी मित्र अवकन्नी- इन सबकी उम्र 20 वर्ष के आस-पास है और इन्होंने अपने समुदाय की अनेक युवतियों को साइकिल चलाना सिखाया है। इस जिले में साइकिल की धूम मची हुई है। इसकी प्रशंसकों में हैं महिला खेतिहर मजदूर, पत्थर खदानों में मजदूरी करने वाली बालवाड़ी और आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, बेशकीमती पत्थरों को तराशने में लगी औरतें और स्कूल की अध्यापिकाएँ भी साइकिल का जमकर इस्तेमाल कर रही हैं। ग्राम सेविकाएँ और दोपहर का भोजन पहुँचाने वाली औरतें भी पीछे नहीं हैं। सबसे बड़ी संख्या उन लोगों की है जो अभी नव साक्षर हुई हैं। जिस किसी नव साक्षर नई-नई साइकिल चलाने वाली महिला से मैने बातचीत की, उसने साइकिल चलाने और अपनी व्यक्तिगत आजादी के बीच एक सीधा सम्बन्ध बताया।
प्र. 58. फातिमा क्या है?
(A) छात्रा
(B) अध्यापिका
(C) ग्राम सेविका
(D) आँगनबाड़ी कार्यकर्ता
प्र. 59. साइकिल चलाने वाली किस प्रकार की औरतों की संख्या सबसे अधिक है?
(A) बालवाड़ी
(B) नव साक्षर
(C) आंगनबाड़ी
(D) अध्यापिकाएँ
प्र. 60. “अपने समुदाय की अनेक युवतियों को साइकिल चलाना सिखाया है।” इस वाक्य में अपने शब्द किसके लिए प्रयोग किया गया है?
(A) अवकन्नी
(B) जमीला
(C) नव-साक्षर
(D) फातिमा
प्र. 61. शब्द ‘पत्थर’ का पर्यायवाची शब्द है?
(A) कोविद
(B) उपला
(C) पाषाण
(D) व्याल
प्र. 62. शब्द ‘दोपहर’ में प्रयुक्त समास है?
(A) अव्ययीभाव
(B) कर्मधारय
(C) द्विगु
(D) द्वंद्व
प्र. 63. लेखक ने किससे बातचीत की?
(A) फातिमा से
(B) नव साक्षरों से
(C) नये साइकिल चालको से
(D) आँगनबाड़ी कार्यकर्ता से
प्र. 64. साइकिल खरीदने की किसकी हैसियत नहीं है?
(A) जमीला
(B) ग्राम सेविकाएँ
(C) मजदूर औरतों
(D) फातिमा
प्र. 65. चाव शब्द से तात्पर्य है?
(A) कार्य
(B) होश
(C) उत्साह
(D) शौक
प्र. 66. निम्न गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक होगा?
(A) फातिमा
(B) नव साक्षर
(C) साइकिल की सवारी
(D) आँगनबाड़ी
प्र. 67. अनुनासिक का संबंध होता है?
(A) केवल नाक से
(B) केवल मुंह से
(C) नाक और मुंह दोनों से
(D) इनमें से कोई नहीं
प्र. 68. प्रत्येक व्यंजन वर्ग का तीसरा, चौथा और पांचवां वर्ण कहलाते हैं?
(A) सघोष
(B) अघोष
(C) स्पर्श
(D) इनमें से कोई नहीं
प्र. 69. प्रकंपित व्यंजन है?
(A) ल
(B) र
(C) ह
(D) क
प्र. 70. दंतमूल ध्वनियां कौन-सी हैं?
(A) स, र
(B) न, ल
(C) य, थ
(D) A और B दोनों
प्र. 71. सभी स्वर कैसी ध्वनियां हैं?
(A) घोष
(B) अघोष
(C) महाप्राण
(D) अल्पप्राण
प्र. 72. जिनका उच्चारण ऊपर के दांतो पर जीभ लगाने से होता है उसे क्या कहते हैं?
(A) कंठ्य
(B) दंत्य
(C) मूर्धन्य
(D) अनुनासिक
प्र. 73. जिव्हा के आधार पर स्वर कितने प्रकार के होते हैं?
(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 6
प्र. 74. क्रिया से बनने वाली भाववाचक संज्ञा है?
(A) थकावट
(B) बुराई
(C) आलस्य
(D) बुढ़ापा
प्र. 75. प्रत्यंग किस समास का उदाहरण है?
(A) तत्पुरूष
(B) अव्ययीभाव
(C) कर्मधारय
(D) द्विगु
प्र. 76. जनतंत्र इनमें से किस प्रकार के समास के अंतर्गत है?
(A) संप्रदान तत्पुरूष
(B) कर्म तत्पुरूष
(C) संबंध तत्पुरूष
(D) करण तत्पुरूष
प्र. 77. कृताकृत का समास है?
(A) तत्पुरूष
(B) अव्ययीभाव
(C) कर्मधारय
(D) द्विगु
प्र. 78. कौन-सा बहुव्रीहि समास के अंतर्गत आता है?
(A) दशानन
(B) दुमाता
(C) लालपीला
(D) विद्याभ्यास
प्र. 79. भाषा और चिन्तन में संबंध होता है, यह कथन:
(A) पूर्णतः सही
(B) आंशिक रूप से सही है
(C) पूर्णतः गलत है
(D) व्यर्थ का है।
प्र. 80. हिन्दी भाषा के प्रश्न-पत्र में आप किस सवाल को सबसे बेहतर मानते हैं?
(A) संज्ञा की परिभाषा बताइए
(B) लाल बहादुर शास्त्री के बचपन का क्या नाम था?
(C) बाबा भारती क्यों उदास थे?
(D) अगर आप बाबा भारती की जगह होते तो क्या करते?
प्र. 81. भाषा अधिगम के लिए ‘आकृति उन्मुखी भाषायी निवेश’ से क्या तात्पर्य है?
(A) निवेशों के अर्थ बनाना
(B) निवेशों में उपलब्ध सूचना पर ध्यान देना
(C) लेखन अधिगम के लिए निवेश का उद्देश्य
(D) उच्चारण शब्द भण्डार तथा व्याकरण का प्रयोग।
प्र. 82. सभी प्रकार के संरचनात्मक आकलन को किस श्रेणी में रखा जाएगा?
(A) सीखने का आकलन
(B) सीखते हुए आकलन
(C) सीखने के रूप में आकलन
(D) सीखने के लिए आकलन
प्र. 83. अच्छी वाचन गतिविधि कौन-सी है?
(A) जिसमें अध्यापक अधिक बोलते हैं।
(B) जिसमें शिक्षार्थी अधिक बोलते हैं।
(C) जिसमें सहभागिता के स्तर में असमानता है।
(D) अधिक मुखर विद्यार्थियों की सहभागिता सबसे अधिक है।
प्र. 84. भाषा अधिगम में गलतियों की क्या भूमिका है?
(A) अधिगम में सहायता करती है।
(B) अधिगम में बाधा डालती है।
(C) सुधार कार्य का काम बढ़ा देती है।
(D) शिक्षार्थियों को नकारात्मक पुनर्बलन देती है।
प्र. 85. प्राथमिक स्तर के शिक्षार्थी को सबसे अधिक रूचिकर लगने वाली कविता कौन-सी हो सकती है?
(A) नीति विषयक कविता
(B) चिन्तन-मनन परक कविता
(C) तुकबन्दी वाली कविता
(D) महाकाव्यात्मक कविता
प्र. 86. त्रि-भाषा सूत्र के अनुसार स्कूल में पहली भाषा जो पढ़ाई जाए वह ……… हो या …….. भाषा।
(A) हिन्दी, अंग्रेजी
(B) अंग्रेजी, विदेशी
(C) मातृभाषा, क्षेत्रीय
(D) मातृभाषा, हिन्दी
प्र. 87. व्याकरण पढ़ाने की आगमन विधि ……. पर सर्वाधिक बल देती है।
(A) उदाहरणों
(B) मानकता
(C) नियमों
(D) परिभाषा
प्र. 88. व्याकरण पढ़ाने की आगमन विधि पर सर्वाधिक बल देती है?
(A) उदाहरणों
(B) मानकता
(C) नियमों
(D) परिभाषा
प्र. 89. भाषा के संदर्भ में संचार माध्यमों का प्रयोग न केवल सामाजिक संवेदनाएँ विकसित करता है बल्कि समझने में मदद करता है?
(A) विभिन्न माध्यमों के उपयोग
(B) विभिन्न माध्यमों की आर्थिक स्थिति
(C) विभिन्न माध्यमों की जानकारी
(D) विभिन्न माध्यमों की प्रयुक्त भाषा
प्र. 90. कहानियों की विभिन्न शैलियों पर की गई चर्चा बच्चों को किसमें मदद करती है?
(A) कहानी के तत्वों को याद करने
(B) कहानियों की कमियाँ बताने
(C) व्याकरण समझने
(D) कहानियाँ रचने
प्र. 91. अल्पप्राण की संख्या है:
(A) 19
(B) 14
(C) 31
(D) 13
प्र. 92. राष्ट्रपति किस समास का उदाहरण है?
(A) कर्मधारय समास
(B) अव्ययीभाव समास
(C) तत्पुरूष समास
(D) द्वंद समास
प्र. 93. प्रत्येक भाषा शिक्षक को इस बात की जानकारी जरूर होनी चाहिए कि उसकी कक्षा के बच्चों की क्या पृष्ठभूमि है?
(A) भाषिक व सांस्कृतिक
(B) सांस्कृतिक व आर्थिक
(C) आर्थिक व सामाजिक
(D) सामाजिक व व्यावसायिक
प्र. 94. निम्न में से कौन-सा स्त्रीलिंग नहीं है?
(A) पानी
(B) मानी
(C) कहानी
(D) रानी
प्र. 95. कमल का स्त्रीलिंग बनाइए:
(A) कमलिनी
(B) कमलीनी
(C) कमली
(D) कामले
प्र. 96. वर्णमाला का कौन-सा अक्षर पुल्लिंग नहीं है?
(A) अ
(B) च
(C) इ
(D) आ
प्र. 97. क्रियार्थक संज्ञा सदा किस रूप में रहती है?
(A) बहुवचन पुल्लिंग
(B) एकवचन पुल्लिंग
(C) एकवचन स्त्रीलिंग
(D) बहुवचन स्त्रीलिंग
प्र. 98. जिन संज्ञाओं से एक ही प्रकार के व्यक्तियों और वस्तुओं का बोध होता है, उन्हें कहते हैं:
(A) जातिवाचक संज्ञा
(B) व्यक्तिवाचक संज्ञा
(C) भाववाचक संज्ञा
(D) द्रव्यवाचक संज्ञा
प्र. 99. बाप का संबंध वाचक संज्ञा रूप होगा?
(A) बापा
(B) बापती
(C) बपौता
(D) बपौती
प्र. 100. गौ का बहुवचन होगा:
(A) गौ- गौ
(B) गाय
(C) गौंएँ
(D) उपरोक्त सभी
प्र. 101. निम्न में से कौन-सा सरस्वती का पर्याय नहीं है?
(A) भारती
(B) शारदा
(C) भामा
(D) गो
प्र. 102. गेह शब्द का पर्यायवाची है?
(A) गृह
(B) गर्दभ
(C) व्योम
(D) गाय
प्र. 103. री प्रत्यय है:
(A) बांसूरी
(B) कोठरी
(C) छतरी
(D) उपरोक्त सभी
प्र. 104. प्रखर शब्द है?
(A) संज्ञा
(B) प्रविशेषण
(C) क्रिया विशेषण
(D) विशेषण
प्र. 105. निम्न में से कौन-सा विशेषण नहीं है?
(A) भयभीत
(B) निर्भीक
(C) भीरू
(D) भव
प्र. 106. जिस विकारी शब्द से संज्ञा की व्याप्ति मर्यादित होती है उसे कहते हैं:
(A) विशेष्य
(B) विशेषण
(C) विशेषण एवं विशेष्य
(D) विशिष्ट
प्र. 107. परिमाण वाचक क्रिया विशेषण के कितने भेद हैं?
(A) 5
(B) 6
(C) 7
(D) 8
प्र. 108. द्विकर्मक वाक्य में कर्मकारकीय विभक्ति ‘‘को’’ किस पद के साथ प्रयुक्त होती है?
(A) प्रधान कर्म पद
(B) क्रिया पद
(C) गौण कर्म पद
(D) कर्ता पद
प्र. 109. ‘उसने उसे छल से पराजित किया है’ में ‘छल से’ में कौन-सा कारक है?
(A) कर्ता
(B) करण
(C) अपादान
(D) कर्म
प्र. 110. अन्य पुरूष, एकवचन, सर्वनाम का संप्रदान कारक बहुवचन रूप होगा:
(A) उससे
(B) उनके
(C) उनसे
(D) उन्हें
प्र. 111. ‘मैं तीन मिनट में आ रहा हूं’ में कौन-सा कारक है?
(A) कर्ता
(B) संबंध
(C) अधिकरण
(D) संप्रदान
प्र. 112. परिमाण वाचक क्रिया विशेषण के कितने भेद हैं?
(A) 5
(B) 6
(C) 7
(D) 8
प्र. 113. परिमाण वाचक क्रिया विशेषण अव्यय है?
(A) सर्वदा
(B) सर्वत्र
(C) लगभग
(D) गलत
प्र. 114. निम्न में से अव्यय है?
(A) प्राचीन
(B) मोटा
(C) गरीब
(D) केवल
प्र. 115. कौन-सा समुच्चयबोधक अव्यय नहीं है?
(A) अर्थात्
(B) अतएव
(C) अथवा
(D) आजन्म
प्र. 116. निम्न में से कौन-सा अव्यय का प्रकार नहीं है?
(A) क्रिया विशेषण
(B) विसर्ग बोधक
(C) संबंधबोधक
(D) समुच्चयबोधक
प्र. 117. भूतकाल के कितने भेद हैं?
(A) 7
(B) 6
(C) 9
(D) 4
प्र. 118. निम्न में से कौन-सा पूर्ण भूतकाल का उदाहरण है?
(A) वे गए
(B) वे खा रहे थे
(C) वे आए थे
(D) वे सो कर उठे हैं
प्र. 119. ‘प्रेम अनदेखी राहों की तरह ही आकर्षक होता है’, इस वाक्य का काल पहचानिए:
(A) सामान्य वर्तमान काल
(B) अपूर्ण वर्तमान काल
(C) पूर्ण वर्तमान काल
(D) सामान्य भूतकाल
प्र. 120. ‘बच्ची रो रही थी’, इस वाक्य को भविष्य काल में बदलिए:
(A) बच्ची रोती थी
(B) बच्ची रोती है
(C) बच्ची रो रही है
(D) बच्ची रो रही होगी
प्र. 121. कर्म के आधार पर क्रिया के कितने भेद होते हैं?
(A) 3
(B) 4
(C) 6
(D) 2
प्र. 122. सकर्मक क्रिया का उदाहरण है:
(A) दौड़ना
(B) हंसना
(C) पढ़ना
(D) आना
प्र. 123. हथियाना, चिकनाना किस प्रकार की क्रिया है?
(A) नामधातु
(B) प्रेरणार्थक
(C) योगिक
(D) संयुक्त
प्र. 124. ‘चूड़ी अच्छी थी’ में ‘थी’ किस प्रकार की क्रिया है?
(A) अधिकार द्योतक
(B) योजक
(C) औचित्य बोधक
(D) अप्रत्यक्ष
प्र. 125. कौन-सा संयुक्त क्रिया का भेद नहीं है?
(A) अवकाश बोधक
(B) निश्चय बोधक
(C) नित्यता बोधक
(D) नामबोधक
प्र. 126. कौन-सा सर्वनाम का भेद नहीं है?
(A) पुरूषवाचक
(B) गुणवाचक
(C) निजवाचक
(D) प्रश्नवाचक
प्र. 127. निम्न में सर्वनाम शब्द है:
(A) नींद
(B) रोग
(C) सफाई
(D) कौन
प्र. 128. निम्न में कौन-सा अनिश्चयवाचक सर्वनाम नहीं है?
(A) कुछ भी
(B) कुछ न कुछ
(C) सब कुछ
(D) जो, वह
प्र. 129. ‘मुझे’ किस प्रकार का सर्वनाम है?
(A) उत्तम पुरूष
(B) मध्यम पुरूष
(C) अन्य पुरूष
(D) इनमें से कोई नहीं
प्र. 130. हिंदी में कितने वचन होते हैं?
(A) 3
(B) 5
(C) 2
(D) 4
प्र. 131. निम्न में किसका प्रयोग केवल बहुवचन में होता है?
(A) पाठक
(B) प्राण
(C) नदी
(D) स्त्री
प्र. 132. किसका प्रयोग सदैव एकवचन में होता है?
(A) नदी
(B) प्रत्येक
(C) साधु
(D) घर
प्र. 133. किस वाक्य में सम्बन्धसूचक अव्यय का प्रयोग हुआ है?
(A) राधा ऊपर नाचती है
(B) अनिता राधा से मधुर गाती है
(C) राम बहुत तेज चल रहा था
(D) मोहन आजकल ज्यादा बोलता है।
प्र. 134. ‘अक‘ प्रत्यय युक्त पद नहीं है:
(A) विधायक
(B) प्रेरक
(C) निन्दक
(D) लड़ाक
प्र. 135. किस विकल्प में नित्य पुल्लिंग संज्ञा है?
(A) खरगोश
(B) बटेर
(C) गिलहरी
(D) कोयल
प्र. 136. समास विग्रह की दृष्टि से अनुचित विकल्प चुनिए:
(A) मातृभक्ति – माता के लिए भक्ति
(B) वाग्वीर – वाक् (वाणी) में वीर
(C) जीवदया – जीवों पर दया
(D) इनमें से कोई नहीं
प्र. 137. निम्नलिखित समास में से गलत समास विग्रह का चयन करें:
(A) दूर के लिए दर्शन – दूरदर्शन
(B) दूर से आगत – दूरागत
(C) पाठ के लिए शाला – पाठशाला
(D) सभा के लिए मण्डप – सभामण्डप
प्र. 138. इसमें कौन नामधातु क्रिया नहीं है?
(A) लतियाना
(B) सजाना
(C) झुठलाना
(D) गलियाना
प्र. 139. वर्णोच्चार की दृष्टि से बेमेल विकल्प को चुनें:
(A) ओ, औ – कंठोष्ठ
(B) व, फ – दन्तोष्ठ
(C) ठ, ड – मूर्धा
(D) द, ध – तालु
प्र. 140. इनमें से किस विकल्प में अनु उपसर्ग का प्रयोग नहीं है?
(A) अनुस्वार
(B) अनुषंग
(C) अनुदार
(D) अनुशास्ति
प्र. 141. वर्तनिक दृष्टि से अशुद्ध शब्द को चुनिए:
(A) तिरपन
(B) अन्त्याक्षरी
(C) अजमाइश
(D) छिपकली
प्र. 142. इसमें ‘सु‘ उपसर्ग-रहित पद का चुनाव करें:
(A) सुषुप्ति
(B) स्वल्प
(C) स्वस्थ्य
(D) सौष्ठव
प्र. 143. अनिश्चयवाचक सर्वनाम वाला वाक्य चुनिए:
(A) मैं कुछ पुस्तकें लाया हूं, इन्हें तुम रख लो
(B) दाल में कुछ काला है
(C) केवल वही तुम्हारी प्रशंसा कर सकता है
(D) वह चाहता है कि तुम सदैव आगे बढ़ो
प्र. 144. ‘अरण्यचन्द्रिका‘ मुहावरे का सही अर्थ है:
(A) जंगल की सुंदरी
(B) जंगल में मंगल
(C) निष्प्रयोजन पदार्थ
(D) निर्रथक बनाव श्रृंगार
प्र. 145. संधि विच्छेद की दृष्टि से असंगत को चुनिए:
(A) फणि + इन्द्र = फणीन्द्र
(B) सुधी + इन्द्र = सुधीन्द्र
(C) अभि + इष्ट = अभीष्ट
(D) रजनी + ईश = रजनीश
प्र. 146. ‘टहलना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है’ में कौन-सी क्रिया है?
(A) प्रेरणार्थक क्रिया
(B) रंजक क्रिया
(C) संयुक्त क्रिया
(D) क्रियार्थक क्रिया
प्र. 147. प्रत्यय की दृष्टि से असंगत विकल्प को चुनिए:
(A) अणु + इक = आण्विक
(B) हथ + औड़ी = हथौड़ी
(C) सांप + ओला = सपोला
(D) भांग + एड़ी = भंगेड़ी
प्र. 148. यथाशक्ति में कौन-सा समास है?
(A) कर्मधारय समास
(B) अव्ययीभाव समास
(C) द्विगु
(D) इनमें से कोई नहीं
प्र. 149. ‘तीन लोक से मथुरा न्यारी’ लोकोक्ति का अर्थ है:
(A) संसार में मथुरा नगरी श्रेष्ठ है
(B) तीनों लोकों में पृथ्वीलोक अलग है
(C) सबसे अलग विचार रखना
(D) उपर्युक्त सभी
प्र. 150. निम्न में किस शब्द में व्यंजन संधि का प्रयोग है?
(A) वागीश्वर
(B) अधमर्ण
(C) धातुष्मा
(D) पूर्णोपमा

क्या आपको यह जानकारी उपयोगी लगी? अपने सवाल या राय नीचे कमेंट करके हमारे साथ साझा करें और इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें!

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment